Popular Posts

बिलासपुर में यातायात व्यवस्था हुई हाई-टेक: बारिश से निपटने के लिए जवानों को बांटे गए पारदर्शी रेनकोट, एसएसपी रजनेश सिंह की पहल

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर:मानसून के मौसम में शहर की सड़कों पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को और अधिक मुस्तैद करने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में, बारिश के दौरान ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। खराब मौसम और भारी बारिश के बीच भी जवान बिना किसी बाधा के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें, इसके लिए यातायात विभाग के 130 से अधिक जवानों को उच्च गुणवत्ता वाले पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) रेनकोट वितरित किए गए हैं।

पानी भराव और जोखिम भरे क्षेत्रों में रहेगी विशेष नजर​

बारिश के दिनों में शहर के कई निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। कई बार मुख्य सड़क साफ न दिखाई देने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में पारदर्शी रेनकोट पहने हुए यातायात जवान दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे, जिससे न सिर्फ उनकी ऑन-ड्यूटी पहचान सुनिश्चित होगी, बल्कि वे पूरी मुस्तैदी से ट्रैफिक को भी नियंत्रित कर सकेंगे।

नागरिकों के लिए यातायात पुलिस की अपील

​प्रशासन ने शहर के वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि बरसात के मौसम या कम विजिबिलिटी (दृश्यता) के दौरान जल्दबाजी या लापरवाही से बचें। यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें, ताकि शहर में आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *