1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा के भीतर चालान शुल्क जमा नहीं करने वाले प्रकरणों को सीधे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। इसके साथ ही बार-बार नियमों की अनदेखी और कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर लाइसेंस निलंबित, निरस्त करने के साथ-साथ वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सर्वर अपडेशन के बीच ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ से भुगतान की सुविधावर्तमान में आधिकारिक ई-चालान परिवहन पोर्टल पर सॉफ्टवेयर अपडेशन का कार्य चल रहा है। इस तकनीकी व्यवधान को देखते हुए वाहन चालकों की सुविधा के लिए NextGen echallan के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

चालक अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के जरिए दिए गए लिंक और चरणों का पालन कर आसानी से भुगतान कर सकते हैं। यदि किसी तकनीकी समस्या या सर्वर में व्यवधान के कारण ऑनलाइन भुगतान में कठिनाई आती है, तो वाहन चालक सीधे आईटीएमएस के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) भवन जाकर यातायात अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क कर अपना चालान शुल्क जमा कर सकते हैं।

चालान जारी होने से लेकर कोर्ट की कार्रवाई तक की प्रक्रिया
तत्काल सूचना: यातायात नियमों का उल्लंघन करने के 24 घंटे के भीतर वाहन चालक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं और चालान शुल्क की जानकारी भेज दी जाती है।
रजिस्टर्ड डाक: उल्लंघन के सात दिवस के भीतर चालक के पते पर हार्ड कॉपी भेजी जाती है।
न्यायालयीन प्रक्रिया: निर्धारित अवधि में शुल्क जमा न होने पर प्रकरण ई-कोर्ट के माध्यम से माननीय न्यायालय को अंतरित कर दिया जाता है। कोर्ट में एक महीने तक सुनवाई के बाद नियमित प्रक्रिया शुरू होती है, जिसकी सूचना मोबाइल पर दी जाती है।
लाइसेंस निलंबन और नीलामी: नोटिस मिलने के बाद भी कोर्ट में उपस्थित न होने और गंभीर धाराओं के मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण और वाहन नीलामी की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ऑनलाइन चालान शुल्क जमा करने की चरणबद्ध प्रक्रिया (Step-by-Step Guide):अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करें।सर्च बार में NextGen echallan टाइप करें।लिंक (https://103.195.218.159) पर क्लिक कर पेज ओपन करें।होमपेज पर दिए गए Pay Challan के विकल्प को चुनें।इसके बाद Vehicle Number के विकल्प पर क्लिक करें।अपने वाहन का नंबर (Vehicle Number) दर्ज करें।स्क्रीन पर दिखाई दे रहा Captcha भरें।Get Details पर क्लिक करें।ऐसा करते ही आपके सामने चालान का पूरा विवरण ओपन हो जाएगा।विवरण के सामने दिए गए बॉक्स पर टिक (Right Click) करें।पेज में सबसे नीचे दिख रहे Pay Now के विकल्प पर क्लिक करें।पेमेंट गेटवे में Direct to SBI का चयन करें।नीचे दिए गए नियम व शर्तों के बॉक्स पर राइट क्लिक करें।आगे बढ़ने के लिए Select पर क्लिक करें।इसके बाद पेमेंट लिंक ओपन हो जाएगी।भुगतान के लिए UPI Method का चयन करें।स्क्रीन पर आए QR Code को अपने फोन से स्कैन करें।पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद कुछ समय तक प्रतीक्षा करें, तुरंत पेज बैक न करें।स्क्रीन पर प्रिंट का विकल्प आने पर रसीद जनरेट कर लें, आपका भुगतान सफलताપૂર્વક पूरा हो जाएगा।

यातायात पुलिस की आम नागरिकों से अपील
यातायात पुलिस बिलासपुर ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से संवेदनशीलता के साथ यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। सड़कों पर चलते समय ट्रैफिक सेंस और अनुशासन का परिचय दें। साथ ही, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और बीमार व्यक्तियों के प्रति मानवीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बिलासपुर को एक सुरक्षित और सुगम आवागमन वाला शहर बनाने में अपना सहयोग दें।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3