Popular Posts

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण की प्रथम कार्यकारी बैठक संपन्न: 14 मंडल प्रभारी और सह-प्रभारी हुए शामिल

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण के नवनियुक्त 14 मंडल प्रभारियों और सह-प्रभारियों की पहली कार्यकारी बैठक स्थानीय भाजपा ग्रामीण जिला कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने की रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई।

बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जिसकी असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का समर्पण है। सभी प्रभारियों से आह्वान किया गया कि वे नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन के दायरे को और बढ़ाएं।

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मानित​बैठक का एक प्रमुख आकर्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मान रहा। वक्ताओं ने कहा कि आज के तकनीकी युग में डिजिटल प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं की वैचारिक और तकनीकी दक्षता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

इन प्रमुख नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति​इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री तौसीफ खान, प्रदेश मन की बात सह-प्रभारी सिकंदर खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सलामुद्दीन अशरफी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान और जिला महामंत्री वासित अली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं और हर मंडल तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाएं। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *