Popular Posts

वार्ड 29 उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम का जोरदार जनसंपर्क, युवाओं में दिख रहा खास उत्साह

रिपोर्ट : अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताज़ा न्यूज़

बिलासपुर। नगर निगम वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आजम का चुनाव प्रचार लगातार तेज होता जा रहा है। 18 मई को आयोजित नामांकन रैली में उमड़ी भारी भीड़ के बाद अब वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान भी उन्हें लोगों का व्यापक समर्थन और स्नेह मिल रहा है।

तारबाहर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और सभी वर्गों के लोगों ने शेख आजम का आत्मीय स्वागत किया। वार्ड के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई युवाओं का कहना है कि उन्हें शेख आजम में पूर्व पार्षद स्वर्गीय शेख गफ्फार “चच्चा” की सरलता, जनसेवा और मिलनसार व्यक्तित्व की झलक दिखाई देती है।

चुनावी माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर है। वार्ड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों का दावा है कि वार्ड के सभी समुदायों का समर्थन पार्टी प्रत्याशी को मिल रहा है, जिसका सकारात्मक असर मतदान में दिखाई देगा।

गौरतलब है कि वार्ड 29 में उपचुनाव के लिए मतदान 1 जून को होना है, जबकि मतगणना 4 जून को होगी। चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और सभी दल मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *