Popular Posts

गनियारी विवाद: मासूम पर पथराव मामले में नहीं हुई कार्रवाई, पीड़िता ने लगाई SP से गुहार

रिपोर्ट :- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज

गनियारी में पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद: बच्चे पर पथराव कर फोड़ा कार का शीशा

कोटा (बिलासपुर):कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गनियारी वर्मा मोहल्ला में घर के सामने पटाखा फोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी दंपति द्वारा एक नाबालिग बच्चे पर पथराव करने और कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पथराव में बच्चे के पैर में गंभीर चोट आई है। पीड़िता की शिकायत पर कोटा पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गनियारी वर्मा मोहल्ला निवासी मनीषा वर्मा (पति किशन वर्मा) ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 22 अक्टूबर की शाम करीब 4:00 बजे उनका बेटा घर के सामने गली में पटाखा फोड़ रहा था। उसी दौरान मोहल्ले के ही राजपाल वर्मा और उसकी पत्नी आशा वर्मा वहां पहुंचे और पटाखा फोड़ने की बात पर गंदी-गंदी गालियां देने लगे।

​गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पथराव में शिकायतकर्ता के बेटे सम्मीत वर्मा के दाहिने पैर में पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गया। इसके साथ ही आरोपियों ने पत्थर मारकर वहां खड़ी कार (क्रमांक CG 11 AS 8030) का पिछला शीशा भी चकनाचूर कर दिया। इस पूरी घटना को आसपास मौजूद संगीता वर्मा और ललीता वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने देखा।

​मामले में कोटा पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी राजपाल वर्मा और उसकी पत्नी आशा वर्मा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0918/2026 के तहत धारा 115(2), 296, 3(5), 324 और 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना एएसआई गोपाल खांडेकर द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *