1
1
रिपोर्ट :- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। घर से लापता हुईं दो नाबालिग सगी बहनों को सकरी पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला। बेटियों के अचानक लापता होने से परेशान मां और परिजनों ने राहत की सांस ली। दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने सकरी पुलिस का आभार जताया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को दोनों बच्चियां घर पर बिना बताए कहीं चली गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसके बाद बच्चियों की मां ने थाना सकरी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 987/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से तलाश करते हुए दोनों बच्चियों को मंगला स्थित एक पार्क से बरामद कर लिया।
पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि घूमने के दौरान वे रास्ता भटक गई थीं। दोनों के सकुशल मिलने की खबर से मां और परिजनों की चिंता दूर हो गई और परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंदे, उप निरीक्षक गणेशराम महिलांगे, प्रधान उप निरीक्षक अर्चना साहू, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलराज सिंह, मालती तिवारी, आरक्षक मनोज बघेल, पवन बंजारे सहित सकरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3