1
1
रिपोर्ट :- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन पार करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य महिला की चेन चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।
पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को तेलीपारा रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में आरती के दौरान श्वेता कश्यप के गले से करीब 14 ग्राम वजनी सोने की चेन चोरी हो गई थी। चोरी गई चेन की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में उनके बेटे शौर्य कश्यप की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 599/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने दुर्गा पंडालों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों की तलाश के दौरान 20 अक्टूबर को उस्लापुर रेलवे स्टेशन पर हुलिए के आधार पर तीन महिलाओं को पकड़ा गया।
पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की कार्रवाई के बाद पुलिस ने वर्षा बंसल (23), आशा बंसल (30) और सबिता उर्फ सरिता बंसल (30), निवासी केराडोर, जिला एमसीबी, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने दुर्गा पंडाल में एक अन्य महिला की चेन चोरी करने और उसे अपनी साथी रीना बंसल को देने की बात भी बताई है। मामले में वारदात में इस्तेमाल ब्लेड जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली पुलिस, बिलासपुर द्वारा की गई।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3