1
1
₹10 हजार लेने के बाद भी नहीं रुका आरोपी, पीड़िता को लगातार दे रहा था धमकी; पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा
रिपोर्ट : – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता के नहाते समय चुपके से उसके निजी फोटो और वीडियो बना लिए थे। इसके बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की मांग की। बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपी को पैसे दे दिए, लेकिन इसके बाद भी उसे परेशान करना बंद नहीं किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रूपेश भारती पैसे देने के बावजूद पीड़िता पर लगातार दबाव बना रहा था। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 451/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 77, 79 एवं 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपेश भारती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, आरक्षक भुनेश्वर पटेल और सीताराम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3