1
1
रिपोर्ट :- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज
विनोद सिंह को मिली सचिव की जिम्मेदारी, 13 से 16 नवंबर तक छठ घाट पर होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

बिलासपुर। छठ महापर्व 2026 को लेकर बिलासपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में छठ घाट पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज और छठ माता के भक्तों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई छठ पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रवीण झा को अध्यक्ष और विनोद सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता व्ही. एन. झा ने की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने समिति के सुचारू संचालन और छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की।

26 वर्षों से जारी है सामूहिक छठ महापर्व की परंपरा
बिलासपुर में पिछले 26 वर्षों से छठ घाट पर शहरवासी सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी है। आयोजन के तहत 13 नवंबर को नहाय-खाय और माता अरपा की महाआरती होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन होगा।
समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, इस नई कार्यकारिणी में डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा और राम प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रौशन सिंह, धनंजय झा और प्रशांत सिंह सहसचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी और राकेश दीक्षित को कार्यालय सचिव तथा डॉ. कुमुद रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पी.सी. झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह, रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिंह, राजीव गिरी, निर्भय चौधरी, दिलीप श्रीवास, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिंहा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह और आदित्य सिंह को शामिल किया गया है।
समिति के मार्गदर्शन के लिए एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा और अभय नारायण राय को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है।

1 नवंबर को खुलेगा छठ पूजा कार्यालय
छठ महापर्व की तैयारियों और आयोजन के बेहतर संचालन के लिए 1 नवंबर को सुबह 11 बजे छठ घाट पर छठ पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद पर्व से संबंधित व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह, गणेश गिरी, सी.एम. सिंह, राम गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छठ माता के भक्त उपस्थित रहे।

नई समिति के गठन के साथ ही बिलासपुर में छठ महापर्व की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। अब श्रद्धालुओं को पर्व के आयोजन और घाट पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों का इंतजार है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3