1
1
रिपोर्ट :- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज
दो नए आजीवन सदस्यों ने ली सदस्यता, संगठन के विस्तार और कार्यालय की व्यवस्थाओं पर भी हुई चर्चा

बिलासपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती बिलासपुर भूमिहार ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को समाज भवन में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज की आर्थिक मजबूती, सदस्यता अभियान और संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में आजीवन सदस्यों के सहयोग से एक लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द अमल में लाने की बात कही गई।

बैठक के दौरान श्री धनंजय राय एवं श्री डी. के. सिंह ने समाज की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। वहीं, श्री धनंजय कुमार और श्री मिथलेश पांडेय ने वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा किया। नए सदस्य श्री संगम कुमार ने भी वार्षिक सदस्यता ली। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।
समाज भवन के कार्यालय के लिए आवश्यक सामान की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई। इस संबंध में प्रशांत जी ने जानकारी दी और सदस्यों से आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध किया।

बैठक का माहौल उस समय और भी आत्मीय हो गया, जब शरद पूर्णिमा के अवसर पर अध्यक्ष की ओर से लिट्टी-चोखा और खीर का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस आयोजन का आनंद लिया। इस पहल के लिए अभय भैया के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।
संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी क्षेत्रीय प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नए लोगों से संपर्क करने और उन्हें समाज से जोड़ने की अपील की गई। साथ ही, सदस्यता अभियान को गति देने और समाज की गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में सचिव श्री राजीव कुमार ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बैठक समाप्ति की घोषणा की।समाज के सदस्यों ने एकता, संगठन और आपसी सहयोग के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3