1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज।
बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल से एक उच्च स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को मजबूत करना, सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी निगरानी स्थापित करना तथा संपत्ति एवं शरीर संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए एक समान कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना रहा।

इस दौरान सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने ‘गुंडा एवं निगरानी बदमाश’ विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए अपराधियों की पहचान, निगरानी और कानूनी कार्रवाई के विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में आदतन अपराधियों के वैज्ञानिक वर्गीकरण, रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, आकस्मिक चेकिंग, गैंग हिस्ट्री शीट तैयार करने, बीट सिस्टम को सशक्त बनाने तथा ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, जमानत के बाद दोबारा अपराध करने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई, जिला बदर, बाउंड ओवर तथा अन्य कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने स्पष्ट कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराधियों की निगरानी नहीं, बल्कि अपराध की पुनरावृत्ति को पूरी तरह रोकना होना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में मानवाधिकारों और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के पालन पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी कार्रवाई में कानून के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों का पूर्ण सम्मान किया जाए।

कार्यशाला में मानवाधिकारों और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के पालन पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी कार्रवाई में कानून के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों का पूर्ण सम्मान किया जाए।
बैठक के समापन पर आईजी श्री गर्ग ने सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा प्रस्तुत प्रशिक्षण की सराहना करते हुए सभी जिलों में जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3