1
1
रिपोर्ट: अमित पवार प्रधान संपादक, खबर ताज़ा न्यूज़
बिलासपुर | 14 मई 2026
जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। आम जनता को घबराने या पैनिक बाइंग (जरूरत से ज्यादा खरीदारी) करने की आवश्यकता नहीं है।
स्टॉक की स्थिति और प्रशासन की तैयारी
खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में बिलासपुर के डिपो और पंपों पर 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है। यह मात्रा आगामी पांच दिनों से अधिक की सुचारु आपूर्ति के लिए पर्याप्त है। जिले में संचालित कुल 146 पंपों में से केवल 8 पंपों पर तकनीकी कारणों से अस्थायी ‘ड्रायआउट’ हुआ था, जिसे तेल कंपनियों के माध्यम से तत्काल बहाल किया जा रहा है

अफवाहों से बढ़ी डिमांड
खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने बताया कि पिछले दो दिनों में कुछ स्थानों पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कृत्रिम अभाव की स्थिति बनी थी। लोग अफवाहों के चलते अपनी जरूरत से कहीं ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा है।
कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक, जारी किए निर्देश:
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तीनों तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों और खाद्य विभाग की संयुक्त बैठक ली।
बैठक में मुख्य रूप से ये निर्णय लिए गए:
24 घंटे खुलेंगे पंप: मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घंटे संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निगरानी दल गठित: खाद्य विभाग और ऑयल कंपनियों के अधिकारी लगातार फील्ड पर रहकर पंपों की निगरानी करेंगे।
हेल्पलाइन नंबर जारी: ईंधन आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत या कालाबाजारी की सूचना देने के लिए प्रशासन ने कॉल सेंटर नंबर 07752224150 जारी किया है।
अपील:प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और केवल अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है और पैनिक बाइंग से बचें ताकि व्यवस्था बनी रहे।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3