1
1
रिपोर्ट: अमित पवार प्रधान संपादक, खबर ताज़ा न्यूज़
बिलासपुर। शहर में अवैध नशीले पदार्थों और शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात सरकंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छठघाट रोड, मोपका स्थित ‘जायसवाल ढाबा‘ पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब और बियर बरामद करते हुए ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है।
घेराबंदी के दौरान मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जायसवाल ढाबा का संचालक अवैध रूप से शराब का भंडारण कर ग्राहकों को वहां शराब परोस रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस की रेड पड़ते ही ढाबे में बैठकर जाम छलका रहे लोगों में भगदड़ मच गई और वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस ने मौके से ढाबा संचालक रवि शंकर उर्फ रवि जायसवाल (35 वर्ष), निवासी सिरगिट्टी को हिरासत में लिया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर जब परिसर की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
भारी मात्रा में शराब और बियर बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस को ढाबे से निम्नलिखित सामग्री मिली:देशी शराब: एक बोरी में छिपाकर रखे गए 50 पाव देशी प्लेन शराब।विदेशी शराब व बियर: लाल रंग की आइस पेटी में रखी सिम्बु कंपनी की 10 नग बियर, बडवाइजर बियर और सिग्नेचर ब्रांड की अंग्रेजी शराब।अन्य सामग्री: मौके से शराब पिलाने में इस्तेमाल होने वाले डिस्पोजल गिलास और खुली हुई बोतलें भी बरामद की गई हैं।
आरोपी भेजा गया जेल
सरकंडा पुलिस ने आरोपी रवि शंकर जायसवाल के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 36(C) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नशे का कारोबार संचालित हो रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3