Popular Posts

बिलासपुर में शर्मनाक: बेजुबान के साथ अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

रिपोर्ट: अमित पवार (प्रधान संपादक)
खबर ताज़ा न्यूज

whatsapp image 2026 03 31 at 5.14.48 pm

बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक द्वारा बेजुबान कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य (Unnatural Sex) करने की घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा/चिंगराजपारा इलाके की है। सामाजिक कार्यकर्ता अंकिता पाण्डेय शुक्ला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे, आरोपी भुवनेश्वर भोई ने काली मंदिर के पास एक बेजुबान कुत्ते के साथ क्रूरतापूर्वक और अपमानजनक व्यवहार करते हुए अप्राकृतिक कृत्य किया।
​इस घिनौनी करतूत का वीडियो पास ही रहने वाले किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई
​सरकंडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर भोई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.S.) की धारा 325 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच उप-निरीक्षक (SI) अमृत लाल साहू द्वारा की जा रही है।

पशु प्रेमियों ने की सख्त सजा की मांग
​शहर के सामाजिक संगठनों और जीव दया प्रेमियों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उनका कहना है कि बेजुबानों के साथ ऐसी दरिंदगी समाज की विकृत मानसिकता को दर्शाती है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *