Popular Posts

राजकिशोर नगर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: भव्य भंडारे और सुंदरकांड के साथ जुटेंगे दिग्गज

बिलासपुर। अरपा पार क्षेत्र के राजकिशोर नगर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। यहाँ स्थित मस्जिद चौक पर साल 2019 से लगातार ‘हनुमान जन्मोत्सव समिति’ द्वारा पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है|

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, शाम 4 बजे से ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हनुमान चालीसा पाठ और सुमधुर सुंदरकांड होगा। भक्तिमय प्रस्तुतियों के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें नगर के नागरिकगण शामिल होंगे |

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और राजनेता शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में:
​सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा)
​शेषराज किशोर हरवंश (विधायक, पामगढ़)
​दिलीप लहरिया (विधायक, मस्तुरी)
​धर्मजीत सिंह (विधायक, तखतपुर) इनके साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा , ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सहित प्रदीप आर्या थाना सरकंडा पार्षद प्रितेश सोनी, जय वाधवानी, दिलीप पाटिल,तिलक राम साहू और सुनील सोनकर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

तैयारियों में जुटी टीम
​कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन की कमान तुषार होरा, प्रशांत सिंह तोमर, अंकित प्रजापति, संतोष सिंह तोमर, हर्ष अरोरा और वैभव पांडेय जैसे सक्रिय सदस्य संभाले हुए हैं।

whatsapp image 2026 04 02 at 13.25.57

पूरे शहर में भक्तिमय माहौल
बिलासपुर सहित ​राजकिशोर नगर के अन्य प्रमुख केंद्रों जैसे शक्ति चौक, बजरंग चौक, हनुमान गढ़ी मंदिर परशुराम चौक और वसंत विहार चौक पर भी हनुमान जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियां की गई हैं। इन सभी चौराहों पर शाम 5 बजे के बाद विशेष पूजा-अर्चना और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।

खबर ताजा के लिए अमित बनर्जी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *