Popular Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी: 30 निरीक्षकों के तबादले, रायपुर और बिलासपुर समेत कई जिलों के बदले प्रभारी

रिपोर्ट: अमित पवार
प्रधान संपादक

रायपुर/बिलासपुर | छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पुलिस निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से जारी इस सूची में 30 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से उनकी नवीन पदस्थापना इकाइयों में भेज दिया गया है।
​इस फेरबदल का मुख्य केंद्र राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर के आसपास का क्षेत्र रहा है। आदेश के मुताबिक, बड़ी संख्या में निरीक्षकों को रायपुर नगरीय (City) सीमा में पदस्थ किया गया है, वहीं रायपुर जिले से कई अनुभवी अधिकारियों को अन्य जिलों और विशेष शाखाओं (अअवि) में भेजा गया है।

whatsapp image 2026 04 01 at 22.35.10

रायपुर नगरीय को मिले नए अधिकारी
​जारी सूची के अनुसार, सौरभ सिंह (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), गगन बाजपेयी (सक्ती), दीपेश कुमार सैनी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), अजहरूद्दीन (बिलासपुर) और अमित कुमार कौशिक (सूरजपुर) जैसे निरीक्षकों को रायपुर नगरीय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शक्ति सिंह, गौतमचंद्र गावड़े, जितेन्द्र जायसवाल, अजय झा, राकेश ठाकुर, रितेश मिश्रा और राजेश कुमार मरई को भी रायपुर नगरीय इकाई में स्थानांतरित किया गया है।

बिलासपुर और अन्य जिलों में फेरबदल
​बिलासपुर जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती देने के लिए रायपुर से यशवंत प्रताप सिंह और रायगढ़ से श्रीमती कमला पुसाम को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह रायपुर से अविनाश सिंह को बालोद और अवधराम साहू को धमतरी भेजा गया है।

विशेष शाखाओं में तैनाती
​पुलिस मुख्यालय ने कुछ अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से ‘अअवि’ (Intelligence) और मुख्यालय की विशेष शाखाओं में भी तैनात किया है। इनमें संजीव कुमार मिश्रा, श्रीमती मल्लिका बनर्जी, भुवनेश्वर साहू, मुकेश शर्मा और जितेन्द्र एसैया शामिल हैं, जो अब नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में अपनी सेवाएं देंगे।
​यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से मैदानी स्तर पर पुलिसिंग को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनौतियों से निपटने में सहायता होगी।

अमित पवार (प्रधान संपादक)
प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *