1
1
अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताजा

बिलासपुर। राज किशोर नगर क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर खबर ताजा में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया और अवकाश के दिन भी मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कराया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लंबे समय से पाइपलाइन में समस्या के कारण पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे सड़क भी खराब हो गई थी और आसपास के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर जब खबर ताजा ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की, तो निगम प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।
रविवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से खुदाई कर पाइपलाइन को निकालकर उसकी मरम्मत की गई। इसके बाद पानी की सप्लाई व्यवस्था को भी सामान्य करने का काम शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों ने निगम की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि मीडिया द्वारा मुद्दे को उठाने से प्रशासन तक समस्या पहुंची और उसका समाधान भी तेजी से हो सका। नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह जनसमस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई होती रहे तो शहर की कई समस्याओं का समाधान संभव है।

खबर ताजा द्वारा जनहित के मुद्दों को लगातार उठाया जाता रहा है और इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर प्रशासन भी सक्रिय होकर समाधान की दिशा में कदम उठाता है।

YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3