1
1
रिपोर्ट:
अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा

बिलासपुर/सीपत: आज सुबह तड़के बजरंग चौक से मोपका चौक के बीच सीपत मुख्यमार्ग पर पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5:00 बजे दो भारी वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रेलर का अचानक स्टेरिंग फेल हो गया। स्टेरिंग फेल होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग के बीचों-बीच पलट गया। गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
वहीं दूसरी ओर, इसी दौरान एक हाइवा भी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। एक ही समय पर दो बड़े वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है।


राहत और बचाव कार्य: क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर और डिवाइडर पर चढ़े हाइवा को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात को फिर से बहाल किया जा सके।


YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3