1
1
रिपोर्ट: अमित पवार
प्रधान संपादक

जिले के चिल्हाटी इलाके में स्थित विवेकानंद रेसीडेंसी में बीती रात 5 अज्ञात नकाबपोश चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। चोरों ने शातिराना अंदाज में लोहे का मुख्य गेट और भारी लकड़ी के दरवाजे तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया और जमकर लूटपाट की।
शातिराना ढंग से दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले रेसीडेंसी की रेकी की और फिर उन घरों को निशाना बनाया जहां ताले लटके हुए थे। घटनास्थल की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि चोरों ने लोहे के औजारों का इस्तेमाल कर मुख्य द्वार के कुंडे उखाड़ दिए थे। घर के भीतर प्रवेश करने के बाद आलमारियों के लॉक तोड़े गए और कीमती सामानों सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया।


बिखरा मिला सामान, दहशत में रहवासी
सुबह जब पड़ोसियों ने दरवाजे टूटे हुए देखे, तब चोरी की घटना का खुलासा हुआ। घर के भीतर बेडरूम से लेकर स्टोर रूम तक सारा सामान बिखरा हुआ मिला है। अलमारियों के दराज खुले पड़े थे और कीमती गहनों के डिब्बे फर्श पर खाली मिले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पांचों आरोपियों की पहचान की जा सके।


लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त नाकाफी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम न होने की वजह से चोर बार-बार इस पॉश इलाके को अपना निशाना बना रहे हैं।

अमित पवार
प्रधान संपादक
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3