1
1
रिपोर्ट: अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा

बिलासपुर। सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकने और घायलों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की ‘पीएम राहत’ (PM-RAHAT) योजना अब बिलासपुर जिले में भी पूरी तरह लागू हो गई है। इस योजना के तहत दुर्घटना के शिकार किसी भी व्यक्ति को शुरुआती 7 दिनों तक या ₹1.50 लाख तक का इलाज पूरी तरह कैशलेस (मुफ्त) मिलेगा।
गोल्डन ऑवर में बचेगी जान
बिलासपुर सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा यानी ‘गोल्डन ऑवर’ घायल की जान बचाने के लिए सबसे कीमती होता है। कई बार पैसे की कमी या प्रक्रिया में देरी के कारण इलाज शुरू नहीं हो पाता था, लेकिन अब इस योजना से मरीजों को तत्काल राहत मिलेगी। जिले के सरकारी और निजी सहित कुल 37 अस्पतालों को इस योजना के लिए पंजीकृत (एम्पैनल) कर लिया गया है।

इन अस्पतालों में मिलेगा तुरंत इलाज
सरकारी अस्पतालों में सिम्स (SIMS), जिला अस्पताल, और तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी व कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा शहर के 31 प्रमुख निजी अस्पतालों जैसे अपोलो, आरबी इंस्टिट्यूट, रामकृष्ण, श्रीराम केयर, श्री शाह न्यूरो, और यूनिटी हॉस्पिटल सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों को भी इसमें शामिल किया गया है।
सीएमएचओ ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घायल को तुरंत पास के पंजीकृत अस्पताल पहुंचाएं ताकि उसे बिना किसी आर्थिक बाधा के तत्काल उपचार मिल सके।

YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3