Popular Posts

संस्थागत और औद्योगिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, बिलासपुर में कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर | 28 फरवरी, 2026

  • अमित पवार (प्रधान संपादक)
142

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस लाइन स्थित चेतना हॉल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘संस्थागत, वाणिज्यिक भवनों और उद्योगों में अग्नि सुरक्षा’ विषय पर केंद्रित इस तकनीकी व्याख्यान में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह साफ संदेश गया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है।

तकनीकी पहलुओं पर जोर
कार्यक्रम की शुरुआत द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंजीनियर पुनीत चौबे के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उपकरण लगा लेना काफी नहीं है, बल्कि तकनीकी प्रशिक्षण और जन-जागरूकता ही आग जैसी आपदाओं को टालने का एकमात्र प्रभावी रास्ता है। मुख्य वक्ता इंजीनियर अरविंद रस्तोगी ने हाल के वर्षों में हुई बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं की केस स्टडी पेश करते हुए विस्तार से बताया कि कैसे छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का रूप ले लेती है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में बढ़ते आग के खतरों और अत्याधुनिक फायर अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली पर विशेष तकनीकी जानकारी साझा की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश
कार्यशाला में मौजूद संभागीय आयुक्त श्री जैन ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन करना केवल कानूनी खानापूर्ति नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी है। वहीं आईजी श्री गर्ग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की बात कही।

752

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि,
​”शहर के बहुमंजिला आवासीय परिसरों, अस्पतालों और सरकारी भवनों में नियमित अंतराल पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी ताकि आपात स्थिति में लोग घबराने के बजाय सही कदम उठा सकें।”

विशेषज्ञों और गणमान्य जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सरवे, और नगर सेना के संभागीय सेनानी एन.एस. नेताम सहित कई विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यशाला में शहर के नामचीन डॉक्टरों, इंजीनियरों और व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री ज्योति बाला ने किया और अंत में डॉ. अजय त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अमित पवार (प्रधान संपादक)

अमित पवार (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *