Popular Posts

लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के 100 दिन पूरे: मशाल जुलूस के साथ गूँजी विरोध की हुंकार, एकजुट हुए सैकड़ों लोग

रिपोर्ट: अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा

655

बिलासपुर। लिंगियाडीह क्षेत्र के अस्तित्व और हक की रक्षा के लिए जारी ‘लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन’ ने रविवार को अपने संघर्ष के ऐतिहासिक 100 दिन पूर्ण कर लिए हैं। इस विशेष पड़ाव पर आंदोलनकारियों ने शाम 6:00 बजे एक विशाल ‘मशाल श्रृंखला’ बनाकर अपनी मांगों के प्रति सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। मशाल जुलूस के माध्यम से किए गए इस सांकेतिक प्रदर्शन में जन-सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे आंदोलन की गूँज पूरे शहर में सुनाई दी।

वरिष्ठ नेताओं और युवाओं का मिला साथ
​आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। विशेष रूप से प्रमोद नायक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आंदोलनकारियों के मनोबल को बढ़ाया और उनके संघर्ष को जायज ठहराया। उनके साथ ही यशोधरा पाटिल, वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल, विनय पिंकू पांडे, और सूर्यमनी तिवारी जैसे दिग्गजों ने भी मशाल थामकर अपना पुरजोर समर्थन दिया।

युवा शक्ति ने संभाला मोर्चा
​इस विरोध प्रदर्शन में युवाओं की भागीदारी खासी प्रभावी रही। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक सिंह गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राय, महासचिव सोमी ध्रुव, राहुल कश्यप, सुयश यादव, प्रदीप धनकर, सूरज कौशिक, और कुनाल महंत ने सक्रिय रूप से मोर्चा संभालते हुए आंदोलन को नई ऊर्जा दी। इसके साथ ही महेन्द्र गंगोत्री और सिद्धांशु मिश्रा ने भी कंधे से कंधा मिलाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

245

100 दिनों का संघर्ष, अब और होगा तेज
​जुलूस के दौरान ‘लिंगियाडीह बचाओ’ के नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा। सैकड़ों की संख्या में पहुँचे आम नागरिकों और विभिन्न वार्डों के जनप्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि 100 दिनों का यह सफर थमा नहीं है। उपस्थित वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह लड़ाई और भी उग्र रूप लेगी।

अमित पवार
प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *