1
1

रिपोर्ट:
अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा
बिलासपुर। राहुल गांधी के निर्देश पर एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को भाजपा महिला मोर्चा ने देश की छवि खराब करने वाली साजिश करार दिया है। बिलासपुर शहर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में अपनी नाराजगी जाहिर की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा किया गया यह कृत्य न केवल अमर्यादित है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जब भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है, तब कांग्रेस का ऐसा ‘नग्न प्रदर्शन’ उनके राष्ट्र विरोधी रवैये को उजागर करता है। शर्मा ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा विकास में बाधा डालना और वैश्विक पटल पर भारत के प्रभाव को कम करना रह गया है।

इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता डहरिया सहित प्रमुख रूप से सीमा यादव, सुमन द्विवेदी, रीता भामरा, किरण सिंह, अंजना देवांगन, ज्योत्सना मिश्रा, लोकेश्वरी राठौर, योगिता सिंह, माया पमनानी, वंदना सिंह ठाकुर, पूजा खत्री, रीना नाग, राधा अविनाश वर्मा, नंदनी क्षत्री, सरोज साहू, संतोषी वस्त्रकार, मालती यादव, जया पाण्डेय, भारती रजक, वंदना जेण्ड्रे और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3