1
1

बिलासपुर। राजकिशोर नगर प्रीमियर लीग (RKPL 2026) अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में प्रवेश कर चुका है। कल, 23 फरवरी को खेल प्रेमियों को मैदान पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच सुबह 11:00 बजे प्रमेश 11 बनाम ओम 11 के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम दोपहर 1:00 बजे होने वाले ग्रैंड फिनाले में बोल बम 11 से लोहा लेगी।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कल होने वाले इस भव्य फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के दिग्गज जन-प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 50 के लोकप्रिय पार्षद जय वाधवानी, भाजयुमो बेलतरा पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद खैरवार और समाजसेवी सत्यशिव तिवारी मौजूद रहेंगे। अतिथियों द्वारा विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं और इस शानदार खेल उत्सव का आनंद लें।

अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3