1
1


रिपोर्ट: अमित पवार (प्रधान संपादक)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वां जन्मदिन शनिवार को बिलासपुर में ‘सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की ओर से इस अवसर पर कई सेवा कार्य और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

सुबह महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हरदेव लाला मंदिर में एकत्रित हुईं। यहाँ मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और आरती संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की खुशहाली और सुशासन के संकल्प को दोहराया।
मैदान में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
धार्मिक अनुष्ठान के बाद महिला मोर्चा की टीम लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंची। यहाँ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उनके जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

ये रहीं उपस्थित
इस आयोजन में मुख्य रूप से स्नेहलता शर्मा, सुषमा सिंह, सुधा गुप्ता, मंगला पाण्डेय, वंदना सिंह, नंदनी क्षत्री, श्रद्धा तिवारी, दीपमाला झा, शैलबाला वर्मा, पुनीता डहरिया, मंजूला सिंह, लता कश्यप, स्मृति देवांगन, सीमा यादव, त्रिवेणी भोई, नंदनी मरावी, पूनम साहू, वंदना तिवारी, कुंतल ताम्रकार, मीना गोस्वामी, लोकेश्वरी राठौर, पूजा खत्री, विभा गौरहा, रूक्मणी सोनी, संध्या सिंह, सुमन यादव, पुनम श्रीवास सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

अमित पवार : प्रधान संपादक
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3