1
1

रिपोर्ट: अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट (AI Summit) के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार किया है। श्री साव ने इस कृत्य को ‘नग्न प्रदर्शन’ करार देते हुए इसे भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने वाली एक गहरी साजिश बताया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को इस शर्मनाक हरकत के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

वैश्विक मंच पर देश की छवि से खिलवाड़: साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने जारी बयान में कहा कि जब पूरी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष, प्रतिनिधि और दिग्गज तकनीक के महाकुंभ (एआई समिट) के लिए भारत की धरती पर जुटे हैं, ऐसे समय में कांग्रेस का यह अमर्यादित आचरण उनकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस जानबूझकर ऐसे कृत्यों में संलिप्त है जिससे अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का मान कम हो।
राजनीति अपनी जगह, राष्ट्र का सम्मान सर्वोपरि
कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए श्री साव ने कहा, “राजनीति अपनी जगह है, लेकिन राष्ट्र के सम्मान के साथ समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि आज भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है, लेकिन कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा देश के बढ़ते प्रभाव को रोकना और विकास में बाधा डालना रह गया है।
उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को अपनी इस स्तरहीन और राष्ट्र विरोधी राजनीति पर आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी ओछी हरकतों से देश की प्रगति को रोका नहीं जा सकता, लेकिन कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने एक बार फिर बेनकाब हो गया है

अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3