Popular Posts

बेलतरा: ओमप्रकाश खैरवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बेलतरा पूर्व मंडल के बने अध्यक्ष

ब्यूरो रिपोर्ट: अमित पवार
प्रधान संपादक
खबर ताजा

14

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण जिला कोर ग्रुप की अहम बैठक के बाद युवा मोर्चा के सांगठनिक ढांचे में बड़ा विस्तार किया गया है। पार्टी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण के अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों और महामंत्रियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
इसी कड़ी में ओमप्रकाश खैरवार की सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें भाजयुमो बेलतरा पूर्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लगरा क्षेत्र सहित पूरे मंडल में उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

संगठन को मिलेगी मजबूती
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस नई नियुक्ति से बेलतरा क्षेत्र में युवाओं का जुड़ाव भाजपा के साथ और अधिक मजबूत होगा। खैरवार की नियुक्ति के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा आगामी समय में संगठन के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुआ विस्तार
​इस महत्वपूर्ण घोषणा के दौरान भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में संगठन के नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से पूरे जिले में युवा मोर्चा और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *