Popular Posts

बिलासपुर: ‘संकेत साहित्य समिति’ के स्थापना दिवस पर साहित्यकारों का महाकुंभ, विधायक सुशांत शुक्ला की रही गरिमामय उपस्थिति

5

बिलासपुर। न्यायधानी के राजकिशोर नगर स्थित व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स मे आज दिनांक 20/02/26 को ‘संकेत साहित्य समिति’ का भव्य स्थापना दिवस समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण मे संपन्न हुआ। 11 सितंबर 1981 को रोपे गए इस साहित्यिक पौधे के स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

8

साहित्य और राजनीति का संगम विधायक सुशांत शुक्ला ने समिति के 4 दशक से अधिक के साहित्यिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि ‘संकेत साहित्य समिति’ ने बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के रचनाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान किया है। उन्होंने साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए रचनाकारों को अपनी कलम से सामाजिक चेतना जगाने का आह्वान किया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में पत्रकारिता और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियो ने शिरकत की। उपस्थिति पंजी के अनुसार कार्यक्रम मे मुख्य रूप से निम्नलिखित जन उपस्थित रहे:
अमित पवार (प्रधान संपादक, खबर ताज़ा न्यूज़)
राकेश खरे, एन. के. शुक्ला (अधिवक्ता), नित्यानंद चौधरी
कृष्ण कुमार ठाकुर, आर.एल. पात्रे, ईश्वर पांडे प्रमोद तिवारी, अंजनी कुमार तिवारी ‘सुधाकर’, मणिक विश्वकर्मा सुनीता नेताम, अंजलिना टोप्पो, वंदना खेड़े केवल कृष्ण पाठक, सुखराम साहू, डॉ. गोपाल चंद्र मुखर्जी गीता नायक ‘गीत’, विनय पाठक, नीरा रक्सवै मुरलीधर मंडावी ‘वीर’, सत्येंद्र कुमार तिवारी, मनीषा यादव पूर्णिमा तिवारी, उजाली राय, राजकुमारी कश्यप, जगतापन टंडन डॉ. उर्मिला देवी, मंजुला साहू, मंजूषा साहू

साहित्यिक चर्चा और भविष्य का संकल्प समारोह के दौरान वरिष्ठ साहित्यकारो ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं को स्वर दिया। कार्यक्रम मे इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि डिजिटल युग मे भी कलम की प्रासंगिकता और बढ गई है। उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति और हिंदी साहित्य के संरक्षण के लिए यह मंच निरंतर कार्य करता रहेगा।
अंत मे समिति के पदाधिकारियो द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों और साहित्यकारों का आभार प्रदर्शन किया गया।

amit pawar
प्रधान संपादक: अमित पवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *