1
1
1
2
3

ब्यूरो रिपोर्ट:
अमित पवार
प्रधान संपादक
खबर ताजा न्यूज, बिलासपुर
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण की सांगठनिक गतिविधियों को और अधिक गति देने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर में भाजपा के नए अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने नारियल फोड़कर और विधि-विधान से पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया।
युवाओं और वरिष्ठ नेताओं का मिला साथ
संगठन के इस महत्वपूर्ण विस्तार के दौरान वरिष्ठ नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ऋषभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी इस नए केंद्र को लेकर भारी उत्साह दिखाया। वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद जय वाधवानी, बेलतरा पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद खैरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं का केंद्र है यह कार्यालय: विधायक
सभा को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि कार्यालय कार्यकर्ताओं की श्रद्धा और मेहनत का केंद्र होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस कार्यालय को अपना समझें और इसकी गरिमा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जोर देकर कहा, “पार्टी का कार्यालय नेताओं का नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का होता है। हम सबको मिलकर संगठन के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”
वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से तिलक साहू (प्रदेश सदस्य), अविनेश कुमार मानहार (जिला महामंत्री) सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3