1
1
रिपोर्ट :
अमित पवार
प्रधान संपादक

बिलासपुर, 6 मार्च 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के आह्वान पर आज बिलासपुर शहर जिला महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एप्सटीन फाइल्स में हुए चौंकाने वाले खुलासों और इसमें केंद्र की कथित चुप्पी को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकिशोर नगर स्थित बजरंग चौक पर दोपहर 3 बजे जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया।
हस्ताक्षर अभियान से बुलंद की आवाज
पुतला दहन के साथ-साथ महिला कांग्रेस द्वारा एक विशेष हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “Nari the PM is compromised”, #EpsteinFiles और #SurrenderModi जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पिंकी निर्मल बत्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को लेकर सवाल उठाए।

नेताओं ने साधा निशाना
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एप्सटीन फाइल्स में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद गंभीर हैं और इस पर केंद्रीय मंत्रियों का रुख टालमटोल वाला है। जिला अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा ने कहा कि नारी शक्ति अब चुप नहीं बैठेगी और इस सच्चाई को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता देखने को मिली, जिसमें मुख्य रूप से:
पिंकी निर्मल बत्रा (अध्यक्ष, जिला महिला कांग्रेस शहर)
किरण तिवारी
गायत्री कश्यप (प्रदेश सचिव एवं पूर्व पार्षद)
प्रियंका यादव (ब्लॉक अध्यक्ष)

साथ ही उपाध्यक्ष किरण धुरी, शारदा नगरकर, अंजनी बहुते, महामंत्री प्रीति पाटनवार, सचिव शकुंतला साहू, यशोदा पाटिल, पिंकी देवांगन, जानकी नंदनी, रेशमी, मर्जीना बेगम, सावित्री यादव, मालती मानिकपुरी, रानी देवांगन, सरिता राजपूत, राम भाई मानिकपुरी और मानसी मानिकपुरी सहित महिला कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता और बहनें इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3