1
1
रिपोर्ट: अमित पवार (प्रधान संपादक, खबर ताज़ा)

बिलासपुर। शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में से एक, अपोलो अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क का कायाकल्प तो कर दिया गया, लेकिन संबंधित विभाग की एक बड़ी लापरवाही अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। नवनिर्मित सड़क के ठीक बीचों-बीच एक बड़ा कंक्रीट का ढांचा (अधूरा डिवाइडर नुमा हिस्सा) जस का तस छोड़ दिया गया है।
रात के अंधेरे में यह हिस्सा किसी को दिखाई नहीं देता, जिससे यहाँ हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

अंधेरे में काल बन सकता है यह ढांचा
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि चिकनी डामर वाली सड़क के बीच में अचानक यह सफेद रंग का पत्थर जैसा अवरोध खड़ा है। नियमानुसार यदि सड़क निर्माण के बाद डिवाइडर बनाया जाना था, तो वहां पर्याप्त रेडियम या चेतावनी बोर्ड होने चाहिए थे। लेकिन फिलहाल यहाँ न तो कोई लाइट है और न ही कोई संकेत। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह ‘डेथ ट्रैप’ साबित हो सकता है।

इमरजेंसी रूट पर ऐसी लापरवाही क्यों?
गौरतलब है कि यह रास्ता सीधे अपोलो अस्पताल और कैंसर सेंटर को जोड़ता है। दिन-रात यहाँ से एंबुलेंस और गंभीर मरीजों को लेकर गाड़ियाँ गुजरती हैं। ऐसे संवेदनशील मार्ग पर निर्माण कार्य में इस तरह की खामी छोड़ना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इसे हटाया नहीं गया या व्यवस्थित डिवाइडर नहीं बनाया गया, तो यहाँ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

अमित पवार (प्रधान संपादक, खबर ताज़ा)
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3