Popular Posts

बिलासपुर में बोले सीएम: किसानों के लिए होली से पहले ‘दिवाली’, 25 लाख से अधिक अन्नदाताओं के खाते में पहुँचे करोड़ों रुपए

रिपोर्ट: अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा

989

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आज न्यायधानी बिलासपुर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए किसानों और प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है और प्रदेश अब विकास की नई इबारत लिख रहा है।

किसानों के खाते में पहुँची सम्मान की राशि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। ‘कृषक उन्नति योजना’ के माध्यम से 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि सीधे अंतरित की गई है। उन्होंने कहा, “किसान भाई होली का त्योहार धूमधाम से मना सकें, इसलिए त्यौहार के पूर्व ही यह राशि प्रदान की जा रही है।” सीएम ने इस बात पर भी संतोष जताया कि इस बार किसानों को बारदाने की कोई किल्लत नहीं हुई और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया।

खेती-किसानी को लाभकारी बनाने पर जोर
सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की जो कीमत मिल रही है, वैसी व्यवस्था देश में कहीं नहीं है। जीरो परसेंट ब्याज पर ऋण, खाद में सब्सिडी और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस वर्ष के बजट में भी कृषि के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का भारी-भरकम प्रावधान रखा गया है।

784

बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा और दुग्ध क्रांति की तैयारी
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और विकास पर बात करते हुए कहा कि बस्तर में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। साथ ही प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए NDDB (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) के साथ समझौता किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ में जल्द ही ‘दुग्ध क्रांति’ आएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश का राजस्व 11 हजार करोड़ रुपए बढ़ा है, जिसका सीधा उपयोग विकास कार्यों में किया जा रहा है।

बिलासपुर को मिली 263 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले में 263 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ‘ई-ऑफिस’ का संचालन शुरू किया गया है और 18 लाख गरीबों को आवास की स्वीकृति देकर अपना घर होने का सपना पूरा किया जा रहा है।

amit pawar
अमित पवार : प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *