1
1
रिपोर्ट:
अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल यानी 28 फरवरी को बिल्हा विधानसभा के ग्राम रहगी में एक विशाल प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सीधा अंतरण (DBT) करेंगे।
देर रात तक डटे रहे कलेक्टर और विधायक
कार्यक्रम की संवेदनशीलता और भव्यता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार की देर रात कलेक्टर संजय अग्रवाल और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने खुद मोर्चा संभाला। दोनों ने कार्यक्रम स्थल का चप्पा-चप्पा छाना और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। विधायक श्री कौशिक ने तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के गौरव और किसानों की खुशहाली का प्रतीक बनेगा।

सुरक्षा और सुविधाओं का कड़ा पहरा
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और विशेषकर किसानों के लिए बनाए गए पंजीयन काउंटरों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि दूर-दराज से आने वाले अन्नदाताओं को पेयजल, बैठने या किसी भी अन्य सुविधा में रत्ती भर भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुलिस और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम को सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।
सीधा संवाद और बड़ी सौगात
इस कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि मुख्यमंत्री न केवल बटन दबाकर राशि जारी करेंगे, बल्कि मंच से प्रतीकात्मक रूप से हितग्राहियों को लाभान्वित भी करेंगे। वे कुछ किसानों से सीधा संवाद कर खेती-किसानी के हालातों और सरकारी योजनाओं के जमीनी प्रभाव की जानकारी भी लेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस महा-सम्मेलन में हजारों की संख्या में किसान जुटेंगे, जिसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

अमित पवार
प्रधान संपादक
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3