Popular Posts

बिलासपुर नगर निगम की बड़ी पहल: गर्मी में पानी की किल्लत दूर करने ‘कंट्रोल रूम’ तैनात, अब एक फोन पर दूर होगी पेयजल समस्या

रिपोर्ट: अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा

बिलासपुर। शहर में तपती गर्मी के दस्तक देने के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगता है। आम जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना न पड़े और शिकायतों का तुरंत निपटारा हो सके, इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर इस बार पहली बार विकास भवन (मुख्यालय) के साथ-साथ सभी जोन स्तरों पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

मुख्यालय में नोडल अधिकारी और टीम तैनात
नगर निगम कार्यालय ‘विकास भवन’ के प्रथम तल पर मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07752-471224 जारी किया गया है। कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम तिवारी (मो. 9993596615) को इस पूरे अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो शिकायतों को दर्ज कर तत्काल संबंधित विभाग को भेजेंगे।

आम जनता यहाँ कर सकती है संपर्क:
अगर आपके मोहल्ले में पानी की सप्लाई बाधित है या टैंकर की आवश्यकता है, तो आप अपने क्षेत्र के संबंधित जोन अधिकारी से सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
सकरी (जोन 1): श्री हितेश मक्कड़ (9907826133)
​तिफरा (जोन 2): श्री आशीष गुप्ता (7987003705)
​तोरवा (जोन 6): श्री चन्द्रशेखर साहू (8770705880)
​सरकंडा (जोन 7): श्री गोपाल अग्रवाल (9340969140)
​कोनी/बस डिपो (जोन 8): श्री देवनारायण मरकाम (8770786315)

निगम प्रशासन का दावा है कि इन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ताकि भीषण गर्मी में बिलासपुर वासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *