Popular Posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में बेलतरा युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

​रिपोर्ट:
अमित पवार
प्रधान संपादक, खबर ताज़ा

बिलासपुर/बेलतरा: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब पर की गई कानूनी कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में भी आक्रोश भड़क गया है। बेलतरा विधानसभा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बेलतरा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर सरकार ने अपनी कायरता का परिचय दिया है।”

देश की छवि पर उठाए सवाल
अजय यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी AI समिट के जरिए अपनी छवि चमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असलियत में वहां की अव्यवस्थाओं, गलगोटियास यूनिवर्सिटी के विवाद और बिल गेट्स की स्पीच कैंसिल होने जैसी घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की किरकिरी हुई है। उन्होंने एपिस्टीन फाइल और अन्य विदेशी डील्स का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के किसानों और अन्य सेक्टरों के हितों की अनदेखी कर रही है। युवा कांग्रेस जब सच्चाई का आईना दिखाती है, तो सरकार चिढ़कर गिरफ्तारियां करवा रही है।

20260225 132554

कार्यकर्ताओं का हुंकार: “न डरेंगे, न झुकेंगे”
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ऐसी हरकतों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने मांग की कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तत्काल रिहा किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल
आज के इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद श्री दिलीप पाटिल, ब्लॉक-3 अध्यक्ष हितेश देवांगन, महासचिव विकास दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष सूजल खरे, NSUI अध्यक्ष विक्की यादव, धर्मेंद्र वैष्णव, संदीप यादव, पवन यादव, आकाश यादव, जितेंद्र माथुर, हिमांशु राय, अंकित प्रजापति, निखिल शर्मा, शुभम जायसवाल, गोकुल वैष्णव, अक्कू, दीपेश, अमित यादव, कृष्ण, अमित रजक, मन्नू महाराज, पुष्पराज वर्मा, नरेंद्र साहू, यशोरिया सूर्यवंशी, अभय भार्गव, छवि यादव, पीयूष सोनकर, पवन वर्मा, केडी महंत, निरंजन और मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अमित पवार (प्रधान संपादक)

अमित पवार
प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *