1
1


ब्यूरो रिपोर्ट: अमित पवार, फाउंडर एवं एडिटर (खबर ताज़ा)
बिलासपुर। न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित महावीर सिटी के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को कट्टे की नोंक पर बंधक बनाया और उनकी कार समेत जेवरातों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।


वारदात का पूरा घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी संतोष तिवारी मंगलवार रात अपनी दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बाइक और कार सवार नकाबपोश हमलावरों ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी वैन अड़ाकर उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और कट्टा तान दिया। विरोध करने पर लुटेरों ने व्यापारी के सिर पर हथियार से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश व्यापारी की कार और गहनों से भरा बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि हड़बड़ी में बदमाश अपनी वैन और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गए हैं।
CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटीघटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद बदमाशों की वैन और बाइक को जब्त कर लिया है।
पुलिस की कार्रवाई:
इलाके की घेराबंदी कर नाकाबंदी कर दी गई है।
घटनास्थल और आसपास के रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बदमाशों द्वारा छोड़ी गई वैन के नंबर के आधार पर उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
सरकंडा पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3