Popular Posts

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन, इतिहास और राष्ट्रभाव पर हुई चर्चा

रिपोर्ट : – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकिशोर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गुरुजनों और अभिभावकों ने सहभागिता की। सुबह 11 बजे सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्र से करीब 100 अभिभावक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त वन मंडल अधिकारी श्री राधा रमन सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शरद चंदेल ने की। मुख्य वक्ता श्री राधा रमन सिंह ने वंदे मातरम् के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री शरद चंदेल ने कहा कि वर्तमान समय में देश और समाज के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से राष्ट्रहित के विषयों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त सहायक परियोजना अधिकारी श्री रामदत्त गौराहा, प्राचार्य श्रीमती अर्चना जोशी, श्री बसंत दुबे सहित अन्य अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाति साहू, रिया पाठक, अंबे राजपूत, आकृति, अवनी, सुभाष सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री भूपेंद्र गौरहा ने किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना तथा राष्ट्रभावना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *