1
1
कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए पार्षद, ठेकेदार-इंजीनियर को दिए निर्देश
रिपोर्ट : – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 51 राजकिशोर नगर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भाजपा पार्षद प्रीतेश सोनी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। कुछ स्थानों पर काम में लापरवाही नजर आने पर पार्षद ने संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
पार्षद ने कहा कि क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही वार्डवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि इसका सीधा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना था कि निर्माण कार्य में अपेक्षित गुणवत्ता नजर नहीं आ रही है, जिसके चलते उन्होंने पार्षद से मौके पर चल रहे काम को रुकवाने और इसकी जांच कराने की मांग की। लोगों की शिकायत पर पार्षद मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद पार्षद ने संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर को निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाले कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने भी मांग की कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार कराया जाए और गुणवत्ता की जांच के बाद ही आगे का काम किया जाए। वहीं, पार्षद ने लोगों को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसकी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3