1
1
रिपोर्ट : – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर, 23 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को छठ घाट पर स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

इस दौरान महापौर पूजा विधानी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद छठ घाट परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों की भागीदारी का संदेश दिया गया।
इस दौरान महापौर पूजा विधानी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद छठ घाट परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों की भागीदारी का संदेश दिया गया।
तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में केवल प्रशासन की भूमिका पर्याप्त नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने की अपील की।
वहीं, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी नागरिकों को निभानी होगी।
कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, मोहित जायसवाल, पार्षद श्याम साहू, एडिशनल कमिश्नर खजांची कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने छठ घाट की सफाई में सहभागिता निभाई और पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित बिलासपुर के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3