Popular Posts

प्रेस क्लब में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

दोपहर में करीब 200 लोगों ने ग्रहण किया भोग-प्रसाद, संध्या आरती में विभिन्न संगठनों की महिलाएं हुईं शामिल

रिपोर्ट:- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में बुधवार को गणेशोत्सव के अवसर पर धार्मिक आयोजन हुआ। प्रेस क्लब परिसर में विराजे भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

दोपहर में प्रेस क्लब परिसर में भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। पत्रकारों, प्रेस क्लब सदस्यों सहित करीब 200 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शाम को संध्या आरती का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक एवं अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हुईं।

विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई। इस दौरान प्रेस क्लब परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन में शामिल महिलाओं ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से लोगों की सहभागिता बढ़ती है और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है।

संध्या आरती में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, मोहन होनप, शिव कुमार तिवारी, सैय्यद जफर, शादाब खान, आदिदास मानिकपुरी सहित पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

आरती में विमलनी गुप्ता, सुनीता सोनी, देवहुति धीवर, सोनल अग्रवाल, भूमिका रायल, नेहा राजपूत, राजीव शर्मा, गौरव धनकर, विक्रांत केसरवानी और देवश्री रायल सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *