1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर | 29 जुलाई 2026”गुरु बिन ज्ञान कहाँ से पाऊ…” इसी भाव के साथ आषाढ़ मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित ABM पब्लिक स्कूल, सरकंडा में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। शाला के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की अद्भुत झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेद व्यास के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात सुश्री सुमेधा और उनकी टीम ने माँ सरस्वती की वंदना करते हुए ‘गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु’ के मंत्रोच्चार से वातावरण को पूरी तरह से अध्यात्ममय बना दिया। इस दौरान शाला नायिका आकांक्षा ने अपने प्रेरणादायी विचारों से गुरु के महत्व को रेखांकित किया।


शिक्षिका श्रीमती सुषमा शुक्ला ने अपने सारगर्भित भाषण में विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षक की भूमिका और उनके मार्गदर्शन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान एक बेहद भावुक और सुमधुर क्षण तब आया, जब उपस्थित सभी गुरुजनों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने मिलकर सामूहिक रूप से प्रसिद्ध प्रार्थना “इतनी शक्ति हमें दे न दाता, मन का विश्वास कमजोर हो न…” भजन की प्रस्तुति दी।
भजन के बाद विद्यार्थी काउंसिल के सदस्यों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी गुरुजनों को तिलक लगाया, पुष्पगुच्छ भेंट किया और आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी शिक्षकों को श्रीफल (नारियल) भेंट कर सम्मानित किया गया।

शाला प्राचार्या श्रीमती मोना चावड़ा ने इस अवसर को एक ऐतिहासिक दिन करार देते हुए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और गुरुजनों का सदैव आदर व सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके हमेशा प्रसन्न रहने की बात कही और इस सफल आयोजन के लिए समस्त विद्यार्थियों और स्कूल स्टॉप का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक विभाग की ओर से सुश्री खुश्बू पटेल द्वारा किया गया। वहीं, इस आयोजन को भव्य रूप देने में शाला नायक काव्यदीप और नायिका आकांक्षा ने अपने मार्गदर्शक गुरुजनों श्रीमती रितु, श्रीमती अन्नू, श्रीमती नीलम, सुश्री समिता, सुश्री मेघा और सुश्री सादिका के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान्न व चॉकलेट वितरित किए गए, जिससे नन्हें-मुन्ने बच्चों के चेहरे खिल उठे।

YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3