Popular Posts

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और सामान बरामद

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर:शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में लिफ्ट लेकर एक छात्र के साथ मारपीट करने और उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और एयरबड्स भी बरामद कर लिए हैं।

घटना 27 जुलाई 2026 की है। प्रार्थी सूरज कुमार श्याम (उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेलीनाका, बिलासपुर) अपने साथी योगेश कुमार की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 16 CU 2410) से कॉलेज की जानकारी लेने जा रहा था। जब वे अशोक नगर चौक स्थित DLS कॉलेज रोड के पास पहुंचे, तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। गाड़ी पर बैठने के बाद आरोपी जबरन आगे जाने का दबाव बनाने लगा। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद मुरूम खदान के पास पहुंचने पर आरोपी ने अपने दूसरे साथी चेतन पाल को भी रास्ते में गाड़ी पर बिठा लिया। मुरूम खदान स्थित शिव मंदिर के पास दोनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की और हाथ, मुक्के, लात तथा पत्थरों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी प्रार्थी का रेडमी मोबाइल, बोट एयरबड्स, 200 रुपये नगद और मोटरसाइकिल लूटकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी​

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस की टीम गठित की गई।​

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और एयरबड्स जब्त कर लिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

​प्रिंस राज उर्फ जानू, पिता स्व. प्रमोद ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी तिफरा यदुनंदन नगर सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)​

चेतन पाल, पिता ओमकार पाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर, DLS कॉलेज के पास, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.)​पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं (अपराध क्रमांक 1100/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 309(2), 3(5)) के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *