Popular Posts

बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग बाजपेई बने नए अध्यक्ष, अधिवक्ताओं ने जताई एकजुटता

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर:बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग बाजपेई ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है। इस मुकाबले को वकीलों के बीच आपसी भाईचारे, संगठनात्मक मजबूती और अधिकारों के लिए जारी संघर्ष की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। मतदान प्रक्रिया में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चुनाव को पूरी तरह सफल बनाया।

चुनावी रणनीतिकार और सहयोगियों के अनुसार, अनुराग बाजपेई की इस जीत में योगेश मुदलियार की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने वकीलों को एकजुट रखने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पूरी चुनावी प्रक्रिया को अनुशासित तरीके से संचालित करने में कमान संभाली। उनके साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ व युवा अधिवक्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मुकाम तक पहुंचाया।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कचहरी परिसर में जश्न का माहौल रहा। इस दौरान धन सिंह सोलंकी, रवि पांडेय, प्रदीप राजगीर, जितेंद्र मुदलियार, सुशांत यादव, सुरजीत सिंह, नोहर देवांगन, संदीप साहू, जलेश्वर धुरी, शीतल साहू, अभिषेक जायसवाल, शशिभूषण कश्यप, नरेंद्र ठाकुर, आयुष यादव, दीपक कुमार साहू, दुष्यंत पाल, फूलचंद साहू, संजीव पंडल, भरत साहू, जसवंत कुर्रे, शशांक शर्मा, निशा तोलवानी, राजकमल कौशिक, दुर्गा सोनी और ऋतु साहू सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग बाजपेई ने जीत के बाद सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि पूरे अधिवक्ता परिवार का साझा संघर्ष और सामूहिक विजय है। उन्होंने अपने कार्यकाल के एजेंडे को स्पष्ट करते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, युवा वकीलों के पेशेवर मार्गदर्शन और संघ को अधिक मुखर व सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया।

संघ के अन्य सदस्यों ने भी उम्मीद जताई है कि नए नेतृत्व के आने से बार एसोसिएशन में पारदर्शिता आएगी और अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *