Popular Posts

छत्तीसगढ़ में खेलों के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने पदकवीरों को सौंपी प्रोत्साहन राशि

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

रायपुर:छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति को एक नई दिशा देने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। राजधानी रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया, जिसके समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसी वर्ष मार्च-अप्रैल में छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों और टीमों को खुली घोषणा के अनुरूप प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया।

खेल अधोसंरचना और मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान​कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने के लिए सरकार ने इस साल के बजट में ‘उत्कृष्ट खेल मिशन’ के तहत 100 करोड़ रुपये का बड़ा प्रावधान किया है। इसके अलावा, प्रदेशभर के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची को मंजूरी दे दी गई है, जिन्हें शासकीय सेवाओं में सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की खेल प्रतिभाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ‘बस्तर ओलंपिक’ (लगभग 4 लाख प्रतिभागी) और ‘सरगुजा ओलंपिक’ (साढ़े तीन लाख प्रतिभागी) जैसे आयोजनों ने जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान किया है।

​कॉन्क्लेव के सुझावों से तैयार होगी प्रभावी कार्ययोजना:

उप मुख्यमंत्री अरुण साव​कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ को खेल के नक्शे पर अग्रणी राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्राकृतिक और शारीरिक रूप से असीम क्षमताएं हैं। प्राथमिक स्तर से ही बच्चों की खेल प्रतिभा को तराशने के लिए सरकार एक व्यापक और प्रभावी कार्ययोजना पर काम कर रही है, जिसमें आज देश भर से आए खेल विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के सुझावों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों और टीमों को मिली प्रोत्साहन राशि

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के तहत आज 11 व्यक्तिगत खिलाड़ियों और 3 टीमों को नगद प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। छत्तीसगढ़ ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कुल 19 पदक (3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य) अपने नाम किए थे:

स्वर्ण पदक (व्यक्तिगत): निकिता (भारोत्तोलन) – 2 लाख रुपये​रजत पदक (व्यक्तिगत): रिषिका कश्यप (भारोत्तोलन), अनुष्का भगत (तैराकी), लक्ष्मण सोढ़ी, अभिषेक, डमरू कुमार, गजेन्द्र ठाकुर और तिलक बारसे (एथलेटिक्स) – प्रत्येक को 1.5 लाख रुपये​कांस्य पदक (व्यक्तिगत): मनीष कुमार (एथलेटिक्स), निखिल खलको (तैराकी) और लक्की बाबू (भारोत्तोलन) – प्रत्येक को 1 लाख रुपये​टीम इवेंट्स:​महिला फुटबॉल टीम (स्वर्ण) – 22 लाख रुपये​पुरुष फुटबॉल टीम (रजत) – 16.5 लाख रुपये​पुरुष हॉकी टीम (कांस्य) – 9 लाख रुपये

इस गरिमाममय आयोजन में खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक तनुजा सलाम, ओलंपियन जिन्सन जॉनसन, खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित देश और प्रदेश के कई नामचीन खेल प्रशासक, कोच और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *