1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
रतनपुर/बिलासपुर:रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पचरा के खसरिया पारा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रात के वक्त घर में सो रही नौ साल की बच्ची को जहरीले करैत सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस आकस्मिक और हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीसरी कक्षा की छात्रा शालनी अघरिया (9 वर्ष), पुत्री लक्ष्मीप्रसाद अघरिया, सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान, रात करीब ढाई बजे एक जहरीला करैत सांप घर के भीतर आ गया और सो रही बच्ची के हाथ की उंगली पर डस लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नींद खुली और उनकी नजर सांप पर पड़ी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।
सिम्स में डॉक्टरों ने बच्ची की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
अस्पताल परिसर और गांव में हर किसी की आंखें नम हैं।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरसात के दिनों में बढ़ती हैं ऐसी घटनाएंविशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में करैत जैसे अत्यंत विषैले सांप अक्सर नमी और ठंडक की तलाश में रिहायशी इलाकों या घरों के भीतर घुस आते हैं। ऐसे मामलों में बिना समय गंवाए तुरंत अस्पताल पहुंचना ही मरीज की जान बचा सकता है। इस तरह की घटनाएं ग्रामीण अंचलों में सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक सतर्कता बरतने की सख्त जरूरत की ओर इशारा करती हैं।

YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3