1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर:गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले के पेंड्रारोड निवासी शेख मुराद (मुराद मोहम्मद) ने बिलासपुर के प्रतिष्ठित अपोलो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में सरकंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के नाम पर मानसिक प्रताड़ना देने और जबरन भुगतान का दबाव बनाने का आरोप है।
शिकायत के मुताबिक, पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिसकी जानकारी अस्पताल को पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद, प्रबंधन ने हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कैशलेस उपचार का भरोसा देकर मरीज को अस्पताल में भर्ती किया था। शुरुआत में 10,000 रुपये जमा कराने के बाद, इलाज के दौरान करीब 1.5 से 2 लाख रुपये नकद जमा करने का दबाव बनाया जाने लगा।

दस्तावेजों और दवाइयां रोकने की धमकीशिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि यदि तय रकम नहीं दी गई, तो मरीज को डिस्चार्ज करने से मना कर दिया गया। इसके अलावा मेडिकल रिपोर्ट, फाइनल बिल, जरूरी दस्तावेज और दवाइयां तक रोकने की बात कही गई।

पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि उन्हें कई घंटों तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, कुछ कागजातों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए और विरोध करने पर पुलिस कार्रवाई व जेल भेजने की धमकियां तक दी गईं।

उच्चाधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपिशेख मुराद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायत की प्रतियां मुख्यमंत्री, जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP) और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को भी भेजी गई हैं, ताकि मामले का संज्ञान लिया जा सके।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3