1
1
रिपोर्ट:- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। शिक्षक केवल विषय का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी दीक्षित, कुलसचिव, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं। उन्होंने तलवारबाजी सीखने आए एक छात्र की प्रेरक कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि गुरु ने प्रशिक्षण शुरू करने से पहले लंबे समय तक छात्र की सजगता और परिस्थितियों को समझने की क्षमता को परखा। जब छात्र हर आहट और परिस्थिति के प्रति सतर्क रहने लगा, तब गुरु ने उसे प्रशिक्षण के योग्य माना।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थी को केवल ज्ञानवान बनाना नहीं, बल्कि उसे आत्मविश्वासी, सजग और जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाना है। शिक्षक अपने मार्गदर्शन से विद्यार्थी के भीतर छिपी प्रतिभा और संभावनाओं को सामने लाने का कार्य करता है।

शिक्षक की दूरदृष्टि से निखरती है प्रतिभा : हर्ष पांडेय
जोन चेयरपर्सन हर्ष पांडेय ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है। एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने आचार्य कौटिल्य और चंद्रगुप्त मौर्य का उदाहरण देते हुए कहा कि कौटिल्य ने चंद्रगुप्त की प्रतिभा को पहचाना और उसे शिक्षा, संस्कार एवं मार्गदर्शन दिया। यही मार्गदर्शन आगे चलकर उसके व्यक्तित्व और जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि शिक्षक की दूरदृष्टि और सही मार्गदर्शन किसी भी विद्यार्थी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
51 शिक्षकों का सम्मान क्लब के लिए गौरव : हरदीप सिंह सलूजा
लायंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है और राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिलती है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 51 शिक्षकों का सम्मान करना क्लब के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

क्लब सचिव मनीष चंदेल ने मुख्य अतिथि, सम्मानित शिक्षकों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इन शिक्षकों का हुआ सम्मानसम्मानित शिक्षकों में डॉ. अतुल दुबे, शोभा पवार दिलीप शर्मा, डॉ. भुवन सिंह राज, डॉ. गजेन्द्र तिवारी, अशोक चंदेल, अशोक शर्मा, गरिमा साहनी, अनीता सकुजा, योगेश करंजगांवकर, पद्मा द्विवेदी, संगीता पाण्डेय, समता शुक्ला, प्रियंशी बाजपेयी, तृप्ति झा, डॉ. छत्रपति कैवर्त्य, डॉ. प्रताप पाण्डेय, मुकुल शर्मा, निधि शर्मा, डॉ. संध्या तिवारी, रंजना कौशिक, रूबीना परवीन, ज्योति तिवारी, कामेश्वर बैरागी, शोभा पवार, प्रीति सिंह, शिखा मिश्रा, साधना शर्मा, डॉ. रमेश पाण्डेय, रश्मि पाण्डेय, सीमा शास्त्री, पूनम शर्मा, रीमा मसीह, इशाक खान, निलोफर खान, श्रीकांत चतुर्वेदी, शुभ्रारानी चतुर्वेदी, भावना दुबे, अनीता बैरागी, डॉ. श्रुति मिश्रा, डॉ. गीता होता, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ. रूपाली श्रीवास्तव, डॉ. रजनी गुप्ता, नीलम सिंह परिहार, डॉ. भारती दुबे, ऋचा भट्टाचार्य, एवं विभा गोयल शामिल हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, सचिव मनीष चंदेल, कोषाध्यक्ष सीए रौनक अग्रवाल सहित हर्ष पांडेय, प्रीतपाल सिंह बाली, किशन बुधिया, बृजमोहन अग्रवाल, राकेश पांडेय, अरविंद दीक्षित, मंजीत सिंह अरोड़ा, उमेश मुरारका, आर.के. अग्रवाल, मोहन होनप, विजय क्रांति तिवारी, रमेश अग्रवाल, डॉ. राजेश दुबे, नंदलाल पुरी, बी.एल. अग्रवाल, राकेश सखुजा, नरेश भंडारी, महेश डागा, सुभाष अग्रवाल, नरेश लिखमानिया, परमजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र पाल सिंह गांधी, असित पाल जुनेजा, देवेंद्र टुटेजा, गुरदीप आज़मानी, अमरजीत सिंह दुआ, दर्शन छाबड़ा, परमजीत सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह गंभीर, अनिल अग्रवाल, जी.एम. गुप्ता, श्रीकांत सहारे, इत्तफ़ाक़ सागरी, अरुण शुक्ला, दिनेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, डॉ. अनिल जैसवानी एवं मुकेश महलवाला सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3