Popular Posts

राजकिशोर नगर शिशु मंदिर में भव्य जन्माष्टमी समारोह, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने मोहा मन

रिपोर्ट:- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण सहित विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बच्चों ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उनकी शिक्षाओं को मंच पर जीवंत किया। स्वाती साहू, हेमा निषाद, पूर्ण बरगाह सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय अधिवक्ता अनुपम दुबे, स्टार बिल्डकॉन के संचालक गौरव तिवारी एवं भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता अनुपम दुबे ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना आवश्यक है। संस्कार और संस्कृति बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र गौरहा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानव जीवन को जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। प्रेम, कर्तव्य, धैर्य और क्षमा जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा श्रीकृष्ण के जीवन से मिलती है।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *