1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर:भारतीय जनता पार्टी (शहर) के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव के एक कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और शहीद जवानों के बलिदान का अपमान करार दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस हिड़मा ने वर्षों तक छत्तीसगढ़ की धरती को रक्त रंजित किया, उसे ‘रोल मॉडल’ बताना न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह नक्सलवाद को बढ़ावा देने जैसा है।

शहीदों के अपमान पर माफी मांगें अटल श्रीवास्तवदीपक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अटल श्रीवास्तव को इस बयान पर तत्काल अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा, “नक्सली हिड़मा निर्दोष नागरिकों की हत्या और सुरक्षा बलों पर हुए कायराना हमलों का मुख्य सूत्रधार रहा है। ऐसे खूंखार अपराधी को आदर्श बताना किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए शोभा नहीं देता। यदि अटल श्रीवास्तव ने यह बयान दिया है, तो उन्हें राज्य की जनता, शहीद जवानों के परिवारों और जनजातीय समाज से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।”
कांग्रेस आलाकमान से मांगा जवाबभाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टी का आधिकारिक रुख यही है? उन्होंने कहा, “कांग्रेस को तत्काल स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अटल श्रीवास्तव के इस बयान से सहमत हैं? यदि नहीं, तो पार्टी को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।”
दीपक सिंह ने जोर देकर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बहुत मुश्किलों से नक्सलवाद के खिलाफ जंग जीती है और ऐसे बयानों से सुरक्षा बलों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर इस मानसिकता का विरोध करेगी।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3