Popular Posts

बेलतरा में विकास की बयार: विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर ₹1.12 करोड़ के निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए स्थानीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला की अनुशंसा पर शासन ने ₹1.12 करोड़ के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस सौगात से जहाँ एक ओर शहरी क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार होगा, वहीं ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

मंगला मुक्तिधाम का बदलेगा स्वरूप

क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से ₹50 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के तहत मुक्तिधाम परिसर में उद्यान निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यहाँ आने वाले नागरिकों को एक गरिमामय एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस कार्य की जिम्मेदारी नगर पालिक निगम, बिलासपुर को सौंपी गई है।

ग्रामीण अंचलों में ₹62 लाख से होंगे 11 बड़े विकास कार्य’मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’ (वर्ष 2026-27) के अंतर्गत विधायक श्री शुक्ला के विशेष प्रयासों से बेलतरा के ग्रामीण क्षेत्रों में ₹62 लाख की लागत से 11 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है।

इन स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से:​ग्राम मेलानाडीह: पंचायत भवन अहाता निर्माण (₹10 लाख)​

ग्राम मदनपुर: सीसी रोड निर्माण कार्य (₹10.40 लाख)

​ग्राम रमदई: अहाता निर्माण (₹5.80 लाख)

​ग्राम गिधौरी: नाली निर्माण (₹5.91 लाख)​ग्राम सरवनदेवरी: दो सीसी रोड कार्य (₹5.20 लाख)​

ग्राम अकलतरी: सीसी रोड निर्माण (₹5.20 लाख)​

अन्य कार्य: ग्राम सिंघरी, डगनिया, उरतुम, रमतला और सेमरा में शेड, सीसी रोड एवं निर्मल घाटों का निर्माण।

विकास के लिए प्रतिबद्ध: विधायक सुशांत शुक्लाइस उपलब्धि पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा, “बेलतरा विधानसभा का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है। मंगला मुक्तिधाम की मांग काफी समय से लंबित थी, जिसे हमने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में हमारी विधानसभा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हम भविष्य में भी क्षेत्र के हर वर्ग के लिए इसी तरह से काम करने के लिए संकल्पित हैं।”

​स्थानीय निवासियों ने इन स्वीकृतियों के लिए विधायक श्री शुक्ला के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि विधायक की सक्रियता से क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गति तेज हुई है और वर्षों से अटकी मांगें अब धरातल पर उतर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *